खूबसूरत दिखना चाहते है तो अपनाएं ये टिप्स



खूबसूरत और जवान दिखना किसे अच्छा नही लगता | आजकल तो हर व्यक्ति यही सोचता है की उम्र पचपन की हो जाए लेकिन चेहरा बचपन जैसी चमक ना खोये| आजकल तो 30 की उम्र से पहले ही त्वचा अपनी चमक खो देती है और झुर्रिया नज़र आने लगती है | हमारी त्वचा दमकती रहे इसके लिए हम बहुत से नुस्खे एवं कॉस्मेटिक भी उपयोग में लाते है लेकिन उससे हमे कोई फायदा नही होता , उल्टा हमे side effects दे जाता है |
               अगर आपके चेहरे की चमक खो जाती है या आप के चेहरे की रौनक कही खो गयी है तो उसके पीछे आपकी उम्र ही नही और भी बहुत से कारण हो सकते है जैसे कि धूप , प्रदूषण , असंतुलित आहार एवं गुप्त रोग आदि | ऐसा कहा जाता है की अगर आपका चेहरा चमक खोता जा रहा है तो मतलब की आप अपनी sexual power और capability भी खोते जा रहे है और इसके पीछे कोई sexual disorder और sexual disease भी हो सकती है | आइए , अब जान लेते हैकुछ ऐसे टिप्स जो की आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से खूबसूरत एवं जवान रखने में काफी उपयोगी है |


1) व्यायाम


 व्यायाम करना हमारे लिए हर तरफ से फायदेमंद है | व्यायाम से शरीर एवं मन तंदुरुस्त रहता है| इससे आपकी body का blood circulation बढ़ जाता है जिससे की blood , body organs तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन लेकर पहुँचता है जिससे की body का metabolism सुचारू रूप से चलता रहता है |


2) योग एवं आसन

    कुछ आसान ऐसे है जिससे हमारे शरीर में रक्त का प्रवाह चेहरे एवम मस्तिष्क की ओर बढ़ जाता है जिससे की चेहरे की नई कोशिकाओं का निर्माण बढ जाता है और साथ ही मस्तिष्क में पर्याप्त मात्रा में रक्त के पहुंचने से hormonal balance भी बना रहता है | इस वजह से हम जवान बने रहते है | सूर्यनमस्कार मूलतः सात आसनों का एक योग है| आप नियमित 25 से 30 सूर्यनमस्कार लगा सकते है |

3) प्राणायाम करे

     प्राणायाम को हम breathing exercise के नाम से भी जानते है | प्राणायाम करने से हमारी श्वशन क्रिया मजबूत होती है और फेफड़ो द्वारा oxygen को absorb करने की capacity भी बढ़ती है जो कि हमारे  cellular metabolism को improve करता है | नियमित कपालभाति प्राणायाम करने से आंतो की absorbance capacity बढ़ती है जिससे हमारे बॉडी को essential elements और compound मिलते है|

   त्वचा और चेहरे में प्राकृतिक निखार के लिए योग

        -भुजंगासन
        -मत्स्यासन
        -सर्वांगासन
        -हलासन
        -त्रिकोणासन
        -शिशुआसन
        -शीर्षासन 


4) संतुलित आहार


    इस बात का विशेष ध्यान रखे की आप जो कुछ भी खाये , वह आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो| हरी सब्जियां , फलों के ज्यूस , दूध , मौसमो के फल आदि का सेवन अवश्य करे| ऐसे आहार ले जो कि vitamins और minerals से भरपूर हो और साथ ही कोल्ड ड्रिंक्स , चाय , कॉफी , चाइनीस फूड्स आदि के सेवन से बचे |

5)  रात को जल्दी सोने के फायदे

वैज्ञानिको द्वारा नींद पर किये गए विभिन्न शोधो में पाया कि ७-८ घंटे सोना हमारे लिए अत्यंतत आव्यश्यक है। मध्यरात्रि के दौरान हमारा मस्तिष्क विभिन्न प्रकार के हार्मोन्स का रिसाव करता है इसलिए हमें रात को जल्दी सो जाना चाहिए। रात को जल्दी सोने से होर्मोनेस का संतुलन बना रहता है जिससे की शरीर में होने वाली Metabolic Activities सही ढंग से काम करती है।

रात को जल्दी सोने के फायदे :-


भूख अच्छी लगती है।
मोटापा दूर होता है।
शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
चेहरे पर निखार आता है एवं Aging Signs नजर नहीं आते।
स्मरण शक्ति बढ़ती है।
होर्मोनेस का संतुलन बना रहता है।