क्यों लग जाता है कम उम्र में चश्मा?


आपने अक्सर देखा होगा की बड़े- बड़े शहरों में छोटे- छोटे बच्चो को कम उम्र में ही चश्मा लग जाता है| लेकीन हमने कभी भी यह जानने की कोशिश नही की कि आखिर क्यों इतनी कम उम्र में हमारे बच्चो की नज़र कमज़ोर हो जाती है और उन्हें बड़े बड़े नंबरो वाले चश्मे भी लग जाते है| अगर हम जरा भी उनकी दिनचर्या पर ध्यान दे तो हमे उनकी समस्या का समाधन आसानी से मिल जाएगा| आइये जानते है कुछ ऐसे कारण:

(1) हरी सब्जिया

 आपने देखा होगा कि बच्चो को सब्जिया खाना अच्छा नही लगता है जिससे की आवश्यक पोषक तत्व और Vitamin उनके शरीर को नही मिल पाते है ,जिससे उनके शरीर का विकास रूक जाता है| आंखों के विकास के लिए Vitamin A की आवश्यकता होती है जो कि हरी सब्ज़ियों में पर्याप्त मात्रा में रहता है|


(2) दुध पिलाये

दुध में सभी प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है ,जैसे की  Protein, Vitamin,Carbohydrates,Fats,etc. बच्चो को नियमित रूप से सुबह शाम देशी गाय का दुध पिलाना चाहिए क्योंकि यह आसानी से पच(Digest) जाता है और इसमे अन्य दुध की तुलना में पोषक तत्व भी ज्यादा होते है|


(3) देर रात तक जागना

समय पर न सोना और देर रात तक जागना बच्चो के स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है|  बच्चो को रात दस बजे तक सो जाना चाहिए और सुबह जल्दी उठना भी चाहिए जिससे के उनकी आंखों को पर्याप्त आराम मिल सके|



(4)मनोरंजन

TV,Mobile और Videogames बच्चो के मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है| कुछ बच्चे तो अपना अधिकांश समय Mobile,Computer,TV और Videogames के सामने गुज़ार देते है| इन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकलने वाली हानिकारक किरणे (Radiations) हमारी आंखों को नुकसान पहुचाती है और कोशिश यह भी करे की कभी अपने बच्चो को सोते समय मोबाइल और कंप्यूटर का उपयोग न करने दे| या इन सभी चीजों का उपयोग सोने से एक घंटे पहले ही कर ले और इनका उपयोग जरूरत से ज्यादा न होने दे "₹₹₹



(5) प्रदूषण

प्रदूषण के कारण धूल मिट्टी या कचरा हमारी आंखों में चला जाता है जो की हमारी आंखों के लेंस को नुकसान पहुचा सकता है| इसलिए हमारी आँखों को दिनमे 2 से 3 बार ठंडे पानी से भी धोना चाहिए और सोते वक़्त तो आवश्यक रूप से ही आंखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए|