Whey protein से दूर रहने में है भलाई आपकी । जानिए Whey Protein के नुकसान।




आपने देखा होगा कि जिम जाने वाले अधिकांश युवा Whey protein उपयोग करते है| Whey proteinMuscle Building के लिए उपयोग में लाया जाता है और इसे जिम्नेशियम के ट्रेनरों द्वारा भी प्रमोट किया जाता है| ऐसा नहीं है की Whey protein सिर्फ और सिर्फ फायदा ही पहुँचाता है| इसके बहुत से नुकसान भी है| सही जानकारी न होने के कारण लोग अपना नुकसान भी कर बैठते है| Whey protein दोधारी तलवार की तरह है जो शरीर को फायदों के साथ नुकसान भी दे जाता है| Whey protein का इस्तेमाल शरीर को बीमारियों का घर भी बना सकता है| अगर आप Whey protein का इस्तेमाल करते है तो उसे आज ही बंद कर दीजिये| अच्छा यह होगा की Whey protein की जगह आप देशी Muscle Building फॉर्मूलों का प्रयोग करे| देशी Muscle Building formula पुर्णतः प्राकृतिक प्रयोग है जिसका Human body पर कोई side effect नहीं होता है| बहुत से डॉक्टर्स और ट्रेनर्स कमीशन के लिए Whey protein के इस्तेमाल की सलाह भी देते है और साथ ही उनके द्वारा यह भी कहा जाता है कि Whey protein के कोई side effect  नहीं है| चलिये, आज जान ही लेते है कि आखिर, क्यों घातक है Whey protein:-



(1) मोटापा


कुछ Whey Protein में शुगर के रूप में Extra Carbohydrates भी मिलाये जाते है और कुछ Whey protein में तो Fats भी मिलाये जाते है| अधिकतर लोग ज्यादा फायदे के चक्कर में Whey Protein का सामान्य से अधिक मात्रा में भी सेवन करने लग जाते है जिससे उन्हें मोटापे जैसे नुकसान को झेलना पड़ता है|





(2) पाचन तंत्र की समस्या (Digestive Problems)


कुछ लोग Lactose के प्रति संवेदनशील होते है और कुछ Whey Protein में Lactose को भी शामिल किया जाता है जिससे की Lactose के प्रति संवेदनशील व्यक्ति को Digestive Problems भी हो सकती है| जिन लोगो को पहले से ही Digestion Problems के डिसऑर्डर्स है उन्हें Whey Protein   के सेवन से दूर ही रहना चाहिए|




(3) पथरी (Kidney Stone)


पथरी को ही Kidney Stone के नाम से भी जानते है, जो लोग Whey Protein का सेवन करते है उन्हें Kidney Stone का खतरा बना रहता है| विशेषज्ञ का ऐसा मानना है कि Whey protein सीधे तौर पर तो Kidney Stones के लिए जिम्मेदार नहीं है, लेकिन जिन लोगो को Kidney Stone की समस्या है उन्हें Whey Srotein के प्रयोग से से दूर रहने की सलाह दी जाती है|




(4) दिल की बीमारी


जो लोग Whey protein अधिक सेवन करते है, उनमे Cardiac Arrest, Heart rythem failure, Heart attack जैसी Heart diseases और Disorders का खतरा बना रहता है| Whey protein के अधिक प्रयोग से Blood acidity भी बढ़ जाती है| Protein के अधिक सेवन से Blood में Protein की मात्रा सामान्य से ज्यादा हो जाती है, जिससे की किडनी को इसे फिल्ट्रेट करने में परेशानिया आने लगती है|